भभुआ, अप्रैल 14 -- जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बाबा साहेब की समानता, न्याय, बंधुत्व के सिद्धांतों को आत्मसात का लिया संकल्प (आंबेडकर जयंती) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बाबा साहेब के तैचचित्र पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान डीएम-एसपी व प्रशासनिक अफसरों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग, समानता, न्याय एवं बंधुत्व के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी समाज को दिशा प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: समाह...