डीएम-एसपी ने बांटे स्वीकृति पत्र, खातों में भेजी गई धनराशि
मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बाद जिला मुख्यालय स्थित कुं. आरसी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पूर्वदशम और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में छात्र-छात्राओं को स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए। कुं. आरसी इंटर कॉलेज में कक्षा-10 की 70 तथा कक्षा-12 की 58 छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र सौंपे गए। छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। छात्राओं से संवाद करते हुए डीएम ने कहा कि लगन और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें तथा अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करें। यह भी पढ़ें- 2852 छात्र छात्राओं के खाते में भेजी गई छात्रवृत्ति उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.