हापुड़, अगस्त 9 -- डीएम कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने रविवार को करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वह हापुड़ से हेलीकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे कावड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा करते हुए ब्रजघाट तक पहुंचे। गंगा किनारे पर पुष्प वर्षा होने के दौरान कावड़ उठा रहे शिव भक्तों ने हर हर महादेव के साथ ही योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। यह भी पढ़ें- Hapur News: डीएम एसपी ने ब्रजघाट गंगा घाट, छपकौली मंदिर पर शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा:::कल मुख्यमंत्री ने बरसाए थे कांवड़ियों पर फूल बता दिया जाए कि शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ और बागपत समेत अन्य जनपदों में शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा की थी। जिसके बाद शिव भक्तों में जोश और दोगुना हो गया था। यह भी पढ़ें- हेलीक...