संभल, मई 8 -- जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और विकास कार्यों की स्थिति परखने के उद्देश्य से नवनियुक्त जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से शहर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा दिखाई दिया। गुरुवार शाम डीएम और एसपी ने शहर के शंकर कॉलेज चौराहा से भ्रमण शुरू किया। इसके बाद कोतवाली क्षेत्र, मोहल्ला ठेर, मुख्य बाजार, आर्य समाज, छंगामल और नखासा समेत कई प्रमुख इलाकों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था और शहर की स्थिति के बारे में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान प्रशासनिक टीम ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां शहर की निगरानी व्यवस्था, कैमरों की कार्...