डीएम एसपी ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
गाजीपुर, जून 25 -- गाजीपुर। मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत जनपद में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन चेकिंग कराई। पैदल गश्त के दौरान आमजन और धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी भी दी। पुलिस प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम आज : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर होगी कठोर कार्रवाई इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.