उरई, मार्च 25 -- कालपी। नवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क है। बुधवार को जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने नगर के देवी मन्दिरों की व्यवस्था को परखा है इस दौरान उन्होंने मां वनखण्डी शक्तिपीठ के महन्त से भी नवमी के जुलूस को लेकर चर्चा की है। बुधवार दोपहर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने मां वनखण्डी शक्तिपीठ में नवरात्र को लेकर की गई व्यवस्थाओं को परखा और पूजा की। उन्होंने मन्दिर के महन्त जमुना दास महाराज से मुलाकात की और नवरात्र के बाद निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर भी चर्चा की और कहा यह जुलूस हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतीक है जिसमे बड़ी संख्या में आस्थावान शामिल होते है। हालांकि उन्होंने कहा कि जुलूस में किसी प्रकार की गड़बड़ी न इसका ख्याल आयोजकों को रखना होगा हालांकि उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.