डीएम-एसपी ने थाने पहुंच सुनी शिकायतें
फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। माह के दूसरे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने थाना हुसैनगंज पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। थाना समाधान दिवस पर जिले भर के थानों में कुल 110 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 81 राजस्व से संबंधित और 29 पुलिस से जुड़े थे। राजस्व टीम के साथ पांच और पुलिस से संबंधित छह प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई जारी है। समाधान दिवस के बाद डीएम और एसपी ने थाना हुसैनगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.