डीएम-एसपी ने तहसील सिराथू में सुनीं जनशिकायतें
कौशाम्बी, मार्च 23 -- जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को ईद होने की वजह से सोमवार को सिराथू तहसील में हुआ। डीएम डॉ. अमित पाल व एसपी राजेश कुमार ने फरियादियों की समस्या को सुनते हुए दो का मौके पर निस्तारण किया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। डीएम राजस्व से संबंधित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायत को निस्तारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लंबित न होने पाए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी तरह मंझनपुर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.