सासाराम, अगस्त 12 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रौशन कुमार ने बुधवार को तिलौथू प्रखंड के हुरका बाल स्थित राज ऑर्गेनिक फार्म का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसान दिनेश कुमार द्वारा जैविक विधि से की जा रही विभिन्न फसलों की खेती का जायजा लिया। फार्म पर एप्पल बेर, स्ट्रॉबेरी, पीच, सब्जी और धान समेत कई कृषि उत्पादों की जैविक खेती की जा रही है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा से देशभक्ति के रंग में रंगा रोहतास, गांव-गांव गूंजी राष्ट्रभक्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...