मऊ, अप्रैल 25 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुसुम्हा-बसारथपुर के बीच फोरलेन पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसपी को बताया कि कुसुम्हा से लेकर अहिरानी पेट्रोल पंप तक डेंजर जोन हो गया है। यहां सुरक्षात्मक उपाय करना अतिआवश्यक है। ग्रामीणों ने बताया कि कुसुम्हा के पास शारदा सहायक नहर पुल पर एक लेन नीचे है। इससे आए दिन वाहन नीचे चले जाते है। वहीं बसरथपुर और अहीरानी पेट्रोल पंप के पास रात में अंधेरा छाया रहता है। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार संग भीषण हादसा, पति-पत्नी, इकलौते बेटे समेत पांच की मौत वहीं पर्याप्त ...