अमरोहा, मई 22 -- अमरोहा। कलक्ट्रेट के अतिथि गृह में गुरुवार को डीएम व एसपी ने बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के पदाधिकारियों से मुलाकात कर अहम मुद्दों पर बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने हड़ताल आदि से दूर रहकर सकारात्मक सहयोग देने की अपील की।गुरुवार को बार अध्यक्ष कपिल कुमार चिकारा व महासचिव अरशद भारती कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव से मुलाकात की। बातचीत के दौरान डीएम ने न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित रखने, आमजन को होने वाली असुविधा से बचाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। वहीं, एसपी ने कहा कि हड़ताल आदि से दूर रहते हुए सकारात्मक सहयोग दें, जनहित में आपसी समन्वय, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सर्वोपरि होना चाहिए। यह भी पढ़ें- कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं का मुख्...