प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- प्रतापगढ़। होली पर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएम शिवसहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर ने रविवार को शहर में प्रमुख बाजारों और चौराहों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बाजारों में बढ़ती भीड़, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी सुनिश्चित करने को कहा। व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत करते हुए उन्हें त्योहार के दौरान सहयोग और सावधानी बरतने के लिए कहा। अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। दोनों अधिकारियों ने भंगवा चुंगी से चौक घंटाघर, सराफा मार्केट, पंजाबी मार्केट का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम आदित्य प्रजापति, अपर प...