महाराजगंज, मार्च 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस चौकस है। सोमवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना श्यामदेउरवा क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। परतावल कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। लोगों से शांतिपूर्वक रंगों का पर्व मनाने की अपील की। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी कराई गई। होली पर्व को लेकर सप्ताह भर से पुलिस व प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को थाना श्यामदेऊरवा अंतर्गत कस्बा क्षेत्र में विशेष पैदल गश्त का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त करते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया। इन आला अफसरों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया। होली के अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.