प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नवनिर्मित देहात कोतवाली के भवन में कार्य संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। गुरुवार को डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर ने विधिवत हवन पूजन किया। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। बाद में डीएम, एसपी ने थाना परिसर का सघन निरीक्षण कर नवस्थापित कार्यालय, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर, जनसुनवाई कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एएसपी पूर्वी आलोक कुमार, एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, सीओ सिटी प्रशान्त राज हुड्डा, सीओ विनय प्रभाकर साहनी, शिवनारायण वैस, उदयपुर एसओ मो. आफताब आलम, एसओ पुष्पराज सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...