डीएम-एसपी ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
अमरोहा, जून 7 -- जिला मजिस्ट्रेट डा. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने 08, 09 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम - एसपी ने शनिवार को एकेके इंटर कालेज और भगवत सरन इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा की सुरक्षा, पारदर्शिता और निष्पक्षता से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न कराई जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निगरानी व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने और हर गतिविधि पर सतर्क निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- तैयारियां पूरी, आरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.