डीएम-एसपी ने किया टीईटी केन्द्रों का भ्रमण
कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। यूपी टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन भी जिले के सभी छह परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। सुबह की पाली में ही डीएम कपिल सिंह और एसपी श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने भी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र के कंट्रोल रुम में सीसीटीवी से कक्षों की स्थिति का निरीक्षण किया। वहीं अफसरों को पूरी तरह सतर्क और सजग रहने का निर्देश दिया। पहली पाली में 333 व दूसरी पाली में 210 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यूपी टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन भी केन्द्रों पर निगरानी और जांच पड़ताल कड़ी रही। सुबह की पाली में बूंदाबांदी के बीच अभ्यर्थी भीगते हुये भी केन्द्र पर पहुंचे। वहीं डीएम-एसपी ने भी आरपीएस इंटर कॉलेज, रूरा तथा अकबरपुर इंटर कॉलेज का भ्रमण कर परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.