हमीरपुर, फरवरी 26 -- हमीरपुर। डीएम घनश्याम मीणा और एसपी डॉ दीक्षा शर्मा ने गुरुवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैदियों की स्थिति और जेल के प्रशासनिक कार्यों का आंकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों की संख्या, उनके उपकरण, और सुरक्षा उपायों की जांच की गई। कैदियों की संख्या, उनकी स्वास्थ्य स्थिति, रहने की व्यवस्था, और उनकी शिकायतों को सुना गया। जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था, कैदियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, प्रशासनिक कार्यों, रिकॉर्ड कीपिंग और कैदियों के अधिकारों के संरक्षण की व्यवस्था की जांच की गई।।कैदियों के लिए उपलब्ध शिक्षा, कौशल विकास, और पुनर्वास कार्यक्रमों की रूप रेखा की जांच की।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.