हमीरपुर, मई 30 -- हमीरपुर। डीएम अभिषेक गोयल व एसपी मृगांक शेखर पाठक ने शनिवार को जिला कारागार हमीरपुर का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैदियों की स्थिति और जेल के प्रशासनिक कार्यों का आंकलन करने के साथ-साथ जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों की संख्या, उनके उपकरण और सुरक्षा उपायों की जांच की गई। साथ ही कैदियों की संख्या, उनकी स्वास्थ्य स्थिति, रहने की व्यवस्था और उनकी शिकायतों को सुना गया। जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, और सफाई व्यवस्था की जांच की गई। कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा की जांच की गई। जेल के प्रशासनिक कार्यों, रिकॉर्ड कीपिंग और कैदियों के अधिकारों के संरक्षण की व्यवस्था की जांच की गई। यह भी पढ़ें- जिला जेल का डीएम-एसपी किए आकस्मिक निरीक्षण कैदियों ...