डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण
सिद्धार्थ, मई 21 -- सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने इस दौरान भोजनालय, बैरकों व तथा बंदियों का गहन निरीक्षण किया। जिला कारागार में निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाए इसके लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला कारागार में आने वाले प्रत्येक नये कैदियों का जेल स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। एसपी ने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें। व निरुद्ध बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखें। समय-समय पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.