आगरा, अप्रैल 16 -- जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान डीएम प्रणय सिहं ने बंदियों के साथ संवाद करने के बाद कारागार में व्यवस्थाओं को परखा है। बुधवार को डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओपी सिंह ने बंदियों को जेलमैनुअल के अनुसार उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्होंने पुरुष, महिला एवं किशोर बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से संवाद स्थापित किया। बंदियों को प्रदान की जा रही मूलभूत सुविधाओं, खानपान एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से बंदियों को उपलब्ध कराई जाएं। रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की स्थिति का परीक्षण किया। साथ ही कारागार परिसर में संचालित डिस्पेंसरी का अवलोकन कर दवाओं की उपलब्धता एवं स्...