उरई, जनवरी 29 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की तलाशी ली गई और कारागार प्रशासन को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कारागार की समस्त बैरकों की गहन तलाशी ली गई, जिसमें किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक अथवा प्रतिबंधित सामग्री नहीं पाई गई। डीएम ने जेल अधीक्षक को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बैरकों की प्रतिदिन अनिवार्य रूप से गहन जांच कराई जाए तथा प्रत्येक निरीक्षण का अभिलेखीकरण सकिया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु पाए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.