डीएम-एसपी ने कांवड़ मार्ग संग प्रमुख शिवालयों की सुरक्षा का लिया जायजा
अमरोहा, अगस्त 3 -- सावन माह के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी लखन सिंह यादव व डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने रविवार देर रात कांवड़ मार्ग, प्रमुख शिवालयों, संवेदनशील स्थलों तथा यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कांवड़ मार्ग पर लागू यातायात डायवर्जन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पुलिस पिकेट, कंट्रोल रूम और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी का जायजा लिया। साथ ही कांवड़ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी लखन सिंह यादव ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Meerut News: सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.