बिजनौर, जुलाई 18 -- अगामी सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल सुरक्षित एवं सुगमता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम और एसपी ने शनिवार को चांदपुर क्षेत्र के कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।चांदपुर में सावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम जसजीत कौर एवं एसपी अभिषेक झा ने कराल फाटक, रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग, थाना चौराहा सहित विभिन्न कांवड़ मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, पेयजल, यातायात प्रबंधन तथा रूट डायवर्जन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त रखने क...