बांका, जून 11 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को शुरू होने में अब मात्र 30 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन की तैयारियों की गति इतनी धीमी है कि उसे देखकर लगता है जैसे काम कछुए की चाल से भी पीछे चल रहा हो। सावन के शुरू होते ही लाखों की संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो जाएंगे। श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की 108 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का लगभग 54 किलोमीटर हिस्सा बांका जिले में आता है। उनकी सुविधा, सुरक्षा, सेवा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी पूरी तरह से जिला प्रशासन पर होती है। धौरी से दुम्मा तक का यह मार्ग भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। जंगल, पहाड़ से घिरे इन रास्तों में प्रशासन को हर साल ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन जितनी बड़ी जिम्मेदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.