सीतापुर, अप्रैल 11 -- अटरिया। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम डॉ. राजा गणपति आर से अपनी फ़रियाद सुनाने शिकायतकर्ता पहुंचे। उन्होंने डीएम से समस्याएं बताईं, डीएम ने समस्याओं को सुना। जिनमें राशन कार्ड बनवाने, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन से संबंधित करीब 13 शिकायतें आईं। जिसमें किसी भी शिकायत का अधिकारी निस्तारण नहीं कर पाए। ऐसे में शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को भेजा गया। समाधान दिवस में दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर के समक्ष रखीं, लेकिन सभी मामलों में मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान थाना व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों को निर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.