नोएडा, मार्च 19 -- बदायूं, नोएडा, संवाददाता। एचपीसीएल प्लांट के डीजीएम सुधीर गुप्ता के परिजन एसएसपी अंकित शर्मा और डीएम अवनीश राय से मिले। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब आधे घंटे हुई बातचीत के बाद परिजन लौट गए। डीजीएम के परिजनों ने मांग रखी कि घटना से पहले दी गई शिकायतों, धमकियों और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को भी गंभीरता से जांच में शामिल किया जाए। डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकित शर्मा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जांच पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। इससे पहले डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिजन भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मिलकर न्याय की मांग कर चुके हैं। अब दोनों परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.