मेरठ, जनवरी 6 -- मवाना। तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम डॉ. वीके सिंह एवं एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 75 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने समाधान दिवस में डीएम को संबोधित ज्ञापन में टाउन वेंडिंग कमेटी गठन एवं वेंडिंग जोन चिन्हित न करने से उत्पन्न जाम की समस्या का मुद्दा उठाया। हस्तिनापुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने सौतेले भाई एवं चाचा के पुत्र पर पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। वहीं, मवाना निवासी एक युवक ने दबंगों द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने तथा पुलिस पर सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने की शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.