आजमगढ़, मई 23 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सरायमीर थाने में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शनिवार को एक साथ सरायमीर थाने में पहुंचे। उन्होंने थाना सामाधान दिवस पर आए फरियादियों की बारी-बारी से समस्याएं सुनीं। राजस्व, पुलिस के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में प्रस्तुए हुए 14 प्रार्थना पत्रों में तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से जुड़े थे। एसएसपी ने सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश चौबे को ...