डीएम-एसएसपी ने लिया कांवड़ मार्ग का जायजा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- खतौली। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने एनडीआरएफ की मोटर बोट में बैठकर गंग नहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संभावित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस बल, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं तथा आपातकालीन बचाव इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कांवड़ यात्रा को लेकर मेंहदी घाट पर एडीजी-डीआईजी ने परखी सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.