सहारनपुर, मार्च 20 -- बेहट। डीएम मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मां शाकंभरी देवी मेले का निरीक्षण किया। मेले में पीए सिस्टम, शौचालय व्यवस्था, बैरीकेटिंग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। कहा मेले में सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को बनाए रखने में लापरवाही न हो। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एसपी ग्रामीण सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी बेहट मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...