अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईद को लेकर गुरूवार को डीएम संजीव रंजन एवं एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने शाहजमाल स्थित ईदगाह परिसर में ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, मार्गों की मरम्मत व भीड़ प्रबंधन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने व पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्...