डीएम-एसएसपी के आश्वासन पर भाकियू का धरना खत्म
अयोध्या, मार्च 23 -- सोहावल,संवाददाता। किसान समस्याओं के समाधान को लेकर 16 मार्च से तहसील परिसर में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चितकालीन धरने का सोमवार को डीएम एवं एसएसपी के आश्वासन के बाद समापन हो गया। आठ दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे भाकियू की पांच सदस्यीय टीम ने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बिंदुवार वार्ता की और समस्याओं से संबंधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि तहसील प्रशासन हदबरारी व बंटवारा मुकदमों के आदेशों का अनुपालन नहीं कर पा रहा है।आश्वासन पर किसान महापंचायत व अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सविता राजपूत,सीओ सदर अरविंद सोनकर,जिलाध्यक्ष गणेश वर्मा,जीतेंद्र वर्मा,अभय राज ब्रह्मचारी,हरिश्चंद तिवारी,जिला सचिव राज देव यादव,नाथू राम यादव,राम बक्श भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.