डीएम-एसएसपी का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा 2026 को जनपद में सकुशल संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है। शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरकर जिले की सीमाओं में कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। शहर के उपर से कई दोनों अधिकारियों ने कई चक्कर लगाकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर खुश करने का कार्य कयिा। डीएम और एसएसपी ने हवाई निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा। यह भी पढ़ें- पुरामहादेव मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.