शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ सोमवार को हनुमंतधाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खन्नौत नदी पर चल रही हनुमंतधाम सौंदर्यीकरण (रिवर फ्रंट) परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। करीब 935.68 लाख रुपये की लागत से चल रहे इस कार्य में अब तक लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। डीएम ने प्रकाश व्यवस्था, लाइटिंग, शौचालय, छाया शेड, बैठने की व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं को प्राथमिकता से विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने पर हनुमंतधाम से पक्का पुल तक पथ जुड़ जाएगा, जिससे लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण पर डीएम सख्त, वृक्षारोपण व आर्द्रभूमि योजनाओं की समीक्षा डीएम ने कार्यदायी संस्था को 31 मई तक सभी कार्य हर हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.