संतकबीरनगर, जनवरी 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में शनिवार को सभी थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम आलोक कुमार और एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बारी-बारी से कोतवाली ख्रलीलाबाद पहुंच कर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया। डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए एएसपी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए । शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.