बदायूं, मार्च 25 -- मंडी समिति पुलिस चौकी के समीप से डीएम चौराहा तक कराये जा रहे चौड़ीकरण कार्य में खेल किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए अधिकारियों से जांच की मांग की है। लोगों का कहना है मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है। इन दिनों पीडब्ल्यूडी द्वारा मंडी पुलिस चौकी के समीप से डीएम चौराहा तक रोड चौड़ीकरण कराया जा रहा है। चौड़ीकरण कार्य में मनमानी की जा रही है। इस रोड पर जिला जज के अलावा डीएम, एसएसपी, सीडीओ, एडीएम प्रशासन के अलावा अन्य कई प्रशासनिक अफसरों के आवास हैं। बताया जा रहा है कि मानक के अनुसार चौड़ीकरण के दौरान खुदाई नहीं की गई है और न ही मानक के अनुसार उसमें मटेरियल डाला जा रहा है। जिसके चलते चौड़ी की गयी सड़क ज्यादा दिन नहीं चल पायेगी। कुछ लोगों ने चौड़ीकरण कार्य की फोटो लेकर सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.