डीएम आवास सहित कई क्षेत्रों में आज बाधित रहेगी बिजली
दरभंगा, जून 7 -- पंकज महासेठ,दरभंगा। सात जून रविवार को 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, पंडासराय में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण उक्त शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की लाइन सुबह आठ से 10 बजे तक बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में ऑफिसर कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास, जज आवास, डीएम आवास, एसएसपी आवास, कलेक्ट्रेट रोड, सिविल कोर्ट, मंडल कारा, बापू नगर कॉलोनी, पंडासराय, केएम टैंक, हाजमा चौक, बाकरगंज, गुदरी बाजार, बीके रोड, लहेरियासराय टॉवर, बलभद्रपुर, चट्टी चौक, बाबू साहब कॉलोनी, आरएस टैंक, डरहार, नवटोलिया आदि शामिल हैं। विद्युत सहायक अभियंता राकेश रंजन ने ये जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.