बिहारशरीफ, मार्च 1 -- डीएम आवास में तैनात होमगार्ड की बीमारी से मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम आवास में तैनात होमगार्ड 54 वर्षीय रमेश प्रसाद सिंह का रविवार को मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतक के पार्थिव शरीर को शेखपुरा लाया जा रहा है। वे काफी समय दिल की बीमारी से ग्रसित थे। कुछ दिन पहले ही इन्हें इलाज के लिए मुबई ले जाया गया था। इनके निधन पर होमगार्ड की जिलाध्यक्ष रीता देवी, नथुन पासवान, सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...