चंदौली, मार्च 5 -- चंदौली, संवाददाता। उमंग और उल्लास के त्योहार होली का जश्न जिले में डीएम चंद्रमोहन गर्ग और सीडीओ आर जगत साईं, एडीएम राजेश कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मनाया। रंगोत्सव पर्व पर अधिकारियों ने मुख्यालय स्थित पालीटेक्निक परिसर में स्थित जिलाधिकारी आवास पर परिवार संग पहुंचकर एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेली। एक दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाकर लाल-पीला और हरा कर दिया। साथ मिठाई, गुझिया, पापड़ समेत अन्य पकवानों का भी स्वाद चखा। वहीं एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। दूसरी तरफ होली के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस लाइन और कोतवाली में जमकर रंगों के साथ अबीर-गुलाल उड़े। पुलिस अफसरों के साथ थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी भी रंगों में सराबोर हुए। पुलिस लाइन में एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी सदर अनन्त चंद्रशेखर समेत क्षेत्राधिकारी और थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.