पटना, जनवरी 2 -- नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे इंजीनियरिंग के छात्र से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दस हजार रुपए लूट लिए। वारदात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के डीएम आवास से सटे गांधी संग्रहालय के सामने गुरुवार की देर रात ओवरटेक को लेकर हुई। पीड़ित छात्र निवेदन कुमार समस्तीपुर का रहने वाला है। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में रहकर पढ़ाई करता है। पीड़ित ने गांधी मैदान थाने में इसकी शिकायत की है। हालांकि, अबतक आरोपितों की पहचान नहीं हो सकी है। ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद : यह घटना ओवरटेक को लेकर हुआ। छात्र अपने दो दोस्तों के संग एक ही बाइक से घूमकर घर जाने के लिए गांधी संग्रहालय होकर गुजर रहे थे। गांधी संग्रहालय के सामने जाम लगा हुआ था। इसी बीच बाइक सवार छात्र और अज्ञात कार सवार युवक के बीच गाड़ी आगे-पीछे करने को ...