डीएम आवास के समीप खड़े ट्रक को ले भागा अपराधी
जहानाबाद, मई 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर में फिर एक वाहन चोरी की घटना हुई। शनिवार की रात डीएम आवास के निकट सड़क पर खड़े एक ट्रक की चोरी की गई है। शहर के टेनीविगहा मोहल्ला के निवासी जयराम यादव का ट्रक था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि ट्रक उनके पुत्र के नाम से है। उन्होंने अपने 12 चक्के वाले ट्रक को जहानाबाद रेलवे स्टेशन के रेक पॉइन्ट के बाहर और जिलाधिकारी आवास के आसपास सड़क के किनारे शनिवार की रात खड़ा किया था। रविवार की सुबह करीब छह बजे जब वह अपने वाहन के पास गए तो उनकी गाड़ी गायब थी। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े दो बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस उन्होंने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला, तब इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस शहर में पूर्व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.