डीएम आवास के बाहर मिलेगा शुद्ध शीतल जल
बरेली, मई 29 -- भीषण गर्मी के बीच डीएम अविनाश सिंह ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए अपने आवास के बाहर आमजन के लिए वाटर कूलर लगवाया है। शुक्रवार को फीता काटकर इसका शुभारंभ किया गया। अब कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों, राहगीरों और मजदूरों को शुद्ध ठंडा पानी मिल सकेगा। डीएम ने लोगों से भी अपील की कि गर्मी में जरूरतमंदों, पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था जरूर करें। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमारी वर्मा व अन्य कलेक्ट्रेट कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.