फतेहपुर, अप्रैल 15 -- फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग के सीडी-2 द्वारा सरकारी कर्मियों के निवास के लिए आवास निर्माण का स्टीमेट भेजा गया था, जिसके पास होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएम आवास के पीछे (शादीपुर बुजुर्ग) खाली पड़ी सरकारी जमीन पर टाइप-4 व टाइप-3 के आवासों का निर्माण करीब 2.44 हेक्टेयर जमीन में कराया जाएगा। आठ-आठ बनाए जाएंगे आवासस्टीमेट पास होने के बाद 2.44 हेक्टेयर जमीन पर टाइप-4 व टाइप-3 के आठ-आठ आवासों का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। बताते हैं कि 10.79 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के बाद काम को जल्द शुरू कराए जाने की विभाग द्वारा तैयारी की जा चुकी है। वहीं 2.44 हेक्टेयर में बनने वाले आवासों में तीन-तीन फ्लोर दिए जाएंगे। जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर 2.6...