डीएम आवास के पास ट्रांसफार्मर से 350 लीटर तेल चोरी, बिजली आपूर्ति ठप
बाराबंकी, जून 1 -- बाराबंकी। शहर के वीआईपी क्षेत्र में स्थित जिलाधिकारी आवास के निकट मुख्य मार्ग पर लगे एक ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने करीब 350 लीटर तेल चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चोर रात के समय वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की जानकारी सोमवार सुबह बिजली विभाग को हुई। विभागीय टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित रखने के लिए एहतियातन पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार नया तेल उपलब्ध होने और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। विभाग का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.