डीएम आलोक यादव ने तहसील ऊन और ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण
शामली, मई 14 -- शामली। डीएम आलोक यादव ने बुधवार को तहसील ऊन और खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलदार न्यायालय, आरके कार्यालय, खतौनी कक्ष, उप निबंधक कार्यालय सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले खतौनी कक्ष में ऑनलाइन खतौनी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने दो-तीन शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर फीडबैक लिया। इसके बाद डीएम ने आरके कार्यालय का निरीक्षण करते हुए आर-6 रजिस्टर, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना संबंधी पत्रावली, धारा-34 की फाइलें तथा लेखपालों की व्यक्तिगत पत्रावलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.