फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- फतेहपुर/खागा। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और दिनभर छाए घने कोहरे का असर परिषदीय स्कूलों में साफ तौर पर देखने को मिला। गुरूवार सुबह परिषदीय स्कूलों के बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण कक्षाओं में बच्चे सिकुड़कर बैठने को मजबूर नजर आए। दिनभर धूप न निकलने और ठंडी हवाओं के चलते कक्षाओं का माहौल भी सर्द बना रहा। कई स्कूलों में छोटे बच्चे ठंड से कांपते दिखे, जिससे पढ़ाई पर भी असर पड़ा। शिक्षकों के अनुसार, ठंड के कारण बच्चों का ध्यान पढ़ाई से अधिक खुद को गर्म रखने में लगा रहा। स्थिति को देखते हुए अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि इतनी भीषण ठंड में छोटे बच्चों को सुबह सुबह स्कूल भेजना जोखिम भरा है। अभिभावकों ने स्कूलों के समय में बदलाव करने या कुछ दिनों के लिए विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.