डीएमसी परिसर में जलजमाव
दरभंगा, मार्च 25 -- दरभंगा। बारिश रुकने के 48 घंटे बाद भी दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन परिसर से जलजमाव दूर नहीं किया जा सका है। मंगलवार को भी परिसर में पानी जमा रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें कि बारिश होते ही पूरे परिसर में जलजमाव हो जाता है। पंपिंग सेट के माध्यम से जलनिकासी की जाती है। बरसात के मौसम में वहां की हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है। जलनिकासी की ठोस व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.