दरभंगा, जून 23 -- संजय लाला, दरभंगा।डीएमसीएच परिसर से पिछले तीन दिनों में उचक्कों ने दो बाइक उड़ा ली। मंगलवार को मदर एंड चाइल्ड अस्पताल के बाहर से दोपहर में चोरों ने बाइक उड़ा लिया। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के खथूआ निवासी संजीत चौपाल इलाजरत प्रसूता और नवजात को देखने पहुंचे थे। इसी दौरान पोर्टिको में खड़ी की गई बाइक गायब हो गई। उन्होंने इसे लेकर बेंता थाना में आवेदन दिया है। बता दें कि 20 जून को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कैंपस से नर्सिंग स्टाप आशुतोष कुमार की बाइक गायब हो गई। जिसके बाद उन्होंने मशक्कत कर सीसीटीवी फुटेज निकाला। फुटेज में बाइक चोर का चेहरा स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। यह भी पढ़ें- डीएमसीएच से तीन दिनों में दो बाइक चोरी उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ सीसीटीवी कैमरा फुटेज बेंता थाना को सौंपा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...