डीएमसीएच में 3 दिनों से एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म
दरभंगा, सितम्बर 23 -- संजय लाला,दरभंगा। उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान डीएमसीएच के पीएसएम विभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों के बीच हाहाकार मचा है। गत शनिवार को एंटी रेबीज वैक्सीन समाप्त हो गई थी। तीन दिनों बाद भी वह उपलब्ध नहीं हो पाई है। कुत्ते, बंदर, बिल्ली, सियार आदि के काटने से गहरे जख्म लेकर दर्जनों मरीज वैक्सीन लेने दूर-दूर से अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, पूर्व में एक-दो वैक्सीन लेने वाले अगली डोज के लिए पहुंच रहे हैं। सभी को बैरंग लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने कि जानकारी मिलने पर निजी दुकानदारों की चांदी हो गयी। दर्जनों लोगों को वैक्सीन बेचकर उन लोगों ने अच्छा मुनाफा कमाया。
वैक्सीन उपलब्ध कराने के प्रयास इधर, अस्पताल प्रशासन जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद लगाए बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.