दरभंगा, अप्रैल 4 -- दरभंगा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य बालकृष्ण गोयल ने शुक्रवार को डीएमसीएच में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई और पेयजल की कमी को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाकर उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को उन्हें 15 दिनों के अंदर दूर करने का निर्देश दिया। कहा कि दिल्ली लौटकर वे अपनी गोपनीय रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को सौंपेंगे। डीएमसीएच परिसर पहुंचने के बाद श्री गोयल निरीक्षण करने न्यू सर्जिकल बिल्डिंग पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी विभाग स्थित सर्जिकल क्रिटिकल केयर यूनिट में इलाज एक बालक के बेड के पास पहुंचे। सिस्टर इंचार्ज से पूछा कि बेडशीट कब बदली गई थी। सिस्टर इंचार्ज ने बताया कि बेडशीट कल बदली गई थी। बदलने के लिए साफ बेडशीट दे दी गई है। जवाब ...